Breaking News

बलरामपुर में ABVP का आक्रोश, मशाल यात्रा निकालकर रामस्वरूप विश्वविद्यालय बंद करने की मांग।

बलरामपुर में ABVP का आक्रोश, मशाल यात्रा निकालकर रामस्वरूप विश्वविद्यालय बंद करने की मांग।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। रामस्वरूप विश्वविद्यालय के विरोध में शुक्रवार देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छह किलोमीटर लंबी मशाल यात्रा निकालकर प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

हरिहरगंज से शुरू होकर वीर विनय चौक तक निकाले गए जुलूस में सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में मशाल लिए “रामस्वरूप विश्वविद्यालय बंद करो” और “विश्वविद्यालय प्रशासन होश में आओ” जैसे नारे लगाते हुए नजर आए। पूरे मार्ग में माहौल छात्र आक्रोश से गूंज उठा।

ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई और विश्वविद्यालय को बंद करने की मांग की। प्रांत सोशल मीडिया संयोजक जयशंकर मिश्र ने चेतावनी दी कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह, जिला संयोजक अनुराग त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, रोमी मिश्रा, सूरज, प्रताप और धर्मेंद्र यादव बाबू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मशाल यात्रा में शामिल रहे।

पूरे मार्ग पर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन परिषद ने साफ किया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!