Breaking News

ईद मिलादुन्नबी पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत।

ईद मिलादुन्नबी पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी। पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। श्रद्धालुओं ने इसे पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया। सुबह फातिहा ख्वानी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मस्जिदों, धार्मिक स्थलों और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी व सजावट से सजाया गया था।

जुलूस शिमला जनरल स्टोर से शुरू होकर कोतवाली पुराना रोड, बेज, ट्रक यूनियन रोड, पंजाबी कॉलोनी, होली चौराहा, मोहल्ला गोदाम और माथुर रोड से होते हुए पुनः शिमला जनरल स्टोर पर संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और “सरकार की आमद मरहबा” के नारे गूंजते रहे।

दानिश बाबा ने कराया शरबत वितरण।

जुलूस के दौरान पंजाबी कॉलोनी रोड स्थित पावर हाउस के निकट भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड (तराई क्षेत्र) के प्रदेश सचिव दानिश बाबा की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीत चौधरी, समीर बेग, शोएब रज़ा, आमिर बाबा, सोहिल रज़ा, नदीम खान, जैन खां, शाहीन हैदर, उमर खान एडवोकेट, मुजस्सिम खान, ताहिर, ज़ुबैर जाफरी और आगाज खान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार, कोतवाल संजय तोमर समेत पुलिस बल लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहा और शांति व्यवस्थाबनाए रखी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!