Breaking News

कस्बा म्याऊं में बड़ा हादसा टला: PNB बैंक के बाहर जनरेटर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।

अलापुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा म्याऊं में हादसा टला: PNB बैंक के बाहर जनरेटर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।

बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा म्याऊं में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक बैंक के बाहर रखे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय म्याऊं में साप्ताहिक बाजार का दिन था, जिसके चलते मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी। जनरेटर से अचानक उठती ऊंची लपटें और धुएं के गुबार को देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय दिया। बैंक कर्मचारियों और बाजार में मौजूद जागरूक नागरिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया और समय रहते उसे बुझा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया और बैंक की संपत्ति को भी बड़ी क्षति से बचा लिया गया। आग लगने का कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!