Breaking News

अलीपुर दादर के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, शादी की खुशियों के बीच हादसे में चार घायल।

अलीपुर दादर के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, शादी की खुशियों के बीच हादसे में चार घायल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज (पटियाली): गंजडुंडवारा-पटियाली मार्ग पर स्थित अलीपुर दादर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला पन्नी निवासी 17 वर्षीय हेमंत अपनी बाइक से गंजडुंडवारा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर दरियावगंज निवासी 32 वर्षीय नीरज अपनी 16 वर्षीय भतीजी रवीना और 7 वर्षीय भतीजे ऋषभ के साथ सवार था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार चारों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया, जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से हेमंत को गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि अन्य तीन घायलों को पुलिस पटियाली सीएचसी लेकर पहुँची। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

इस दुर्घटना ने एक परिवार की शादी की खुशियों में खलल डाल दिया है, क्योंकि घायल नीरज अपनी भतीजी की शादी का सामान खरीदकर लौट रहा था और उसी रात एटा से बारात आनी तय थी। डॉक्टर आकाश पुंडीर के अनुसार फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं और थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!