Breaking News

ठेली लगाने को लेकर विवाद में पथराव और मारपीट, युवक घायल; वीडियो वायरल।

ठेली लगाने को लेकर विवाद में पथराव और मारपीट, युवक घायल; वीडियो वायरल।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत चौकी कादरीगेट के पास ठेली लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के युवक द्वारा ईंट-पत्थर चलाए जाने के बाद दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वह लहूलुहान हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!