Breaking News

एसआईआर प्रगति को लेकर शाहजहांपुर में राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित।

एसआईआर प्रगति को लेकर शाहजहांपुर में राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभावार एसआईआर की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 23,15,538 है, जिनमें से 5,33,070 मतदाता एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित या संदिग्ध) श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। अब तक 14,68,574 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जबकि 3,12,278 मतदाताओं की मैपिंग शेष है।

जिलाधिकारी ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान जो मतदाता उपलब्ध नहीं मिले, मृत पाए गए, डुप्लीकेट निकले, पूर्ण रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं अथवा गणना प्रपत्र देने से इंकार कर रहे हैं, उन्हें सत्यापन के बाद संबंधित बीएलओ द्वारा एएसडी सूची में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि अद्यतन एएसडी सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है। यदि सत्यापन के दौरान कोई पात्र मतदाता पाया जाता है, तो उसका विवरण 26 दिसंबर तक उपलब्ध कराया जा सकता है, ताकि सूची में शामिल किया जा सके। एएसडी सूची में मतदाता का क्रम संख्या, ईपिक नंबर, नाम और एएसडी में शामिल करने का कारण स्पष्ट रूप से अंकित है।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता का गलत चिन्हांकन हुआ है, तो संबंधित बीएलओ या ईआरओ को आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है, जिससे नाम को पुनः मतदाता सूची में बहाल किया जा सके। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि विदेश में रह रहे ऐसे भारतीय नागरिक जिन्होंने विदेशी नागरिकता ग्रहण नहीं की है, उन्हें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6ए भरना होगा तथा मतदान के समय पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि एएसडी सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जिसे कोई भी नागरिक देख सकता है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!