Breaking News

कासगंज में ठंड और कोहरे के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, डीएम के निर्देश पर नया आदेश जारी।

कासगंज में ठंड और कोहरे के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, डीएम के निर्देश पर नया आदेश जारी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। अब नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि सर्द मौसम में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …