Breaking News

यदु इंस्टीट्यूट ने पूरे किए 14 वर्ष, डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने दीपावली पर पत्रकारों को किया सम्मानित।

यदु इंस्टीट्यूट ने पूरे किए 14 वर्ष, डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने दीपावली पर पत्रकारों को किया सम्मानित।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला अकबराबाद स्थित यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सफलतापूर्वक 14 वर्ष पूरे होने एवं दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने नगर के पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना और लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं को उजागर करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों का सम्मान उनके समर्पण, निष्पक्षता और सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर यदुवंश यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यदु इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और कौशल प्रदान करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके भविष्य को नई दिशा देना है।

संस्थान के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि यदु इंस्टीट्यूट ने शिक्षा के क्षेत्र में 14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा किया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और नगरवासियों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित कर संस्थान ने उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संस्थान की इस पहल की पत्रकारों ने सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से दीपावली की खुशियों के बीच आपसी सौहार्द, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

धनतेरस पर बिसौली के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सोने-चांदी की खरीदारी से सर्राफा बाजार में लौटी रौनक।

धनतेरस पर बिसौली के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सोने-चांदी की खरीदारी से सर्राफा …