Breaking News

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों, दीपों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सूर्यकांत ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और बुद्धि के प्रतीक हैं, जबकि माता लक्ष्मी धन, समृद्धि एवं सुख की देवी हैं। इसी कारण दीपावली पर दोनों की पूजा का विशेष महत्व है।

विद्यालय में रंगोली एवं कराओके प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षकों को उपहार एवं मिठाइयां भेंट की गईं। वहीं विद्यालय के सहायकों को भी उपहार और मिठाइयां देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकार नीरज सक्सेना, अतर सिंह शाक्य, रवि कुमार शाक्य, अंकित सक्सेना, मोहम्मद शादान, सचिन सक्सेना एवं असीम अली उपस्थित रहे।

विद्यालय के निदेशक अश्वनी माहेश्वरी, अंशुल माहेश्वरी एवं शुभम माहेश्वरी ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली मेहरोत्रा ने बेस्ट टीचर एवं बेस्ट क्लास ऑफ द मंथ की घोषणा कर चयनित शिक्षकों एवं कक्षा को बधाई दी।

प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। पूरा विद्यालय परिसर संगीत, नृत्य और उत्साह के रंगों से सराबोर नजर आया।

Spread the love

Check Also

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी।

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस …