Breaking News

प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

प्लॉट पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

सहसवान (बदायूं)। ग्राम मानकपुर में प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मोहल्ला काजी निवासी रफीक अहमद ने कोतवाली सहसवान में तहरीर देकर कुछ लोगों पर प्लॉट पर अवैध कब्जे का प्रयास करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रफीक अहमद पुत्र रईस अहमद ने करीब तीन माह पूर्व अपनी पत्नी के नाम ग्राम मानकपुर में 6.5 बिस्वा का प्लॉट बैनामा कराया था। पीड़ित का दावा है कि प्लॉट का दाखिल-खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि गांव के व्यक्ति और उनके परिवार के लोग उक्त प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने प्लॉट पर टटिया लगाकर पशु बांध रखे हैं।

रफीक अहमद के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह निर्माण सामग्री लेकर प्लॉट पर पहुंचे और टटिया व पशुओं को हटाने के लिए कहा। इस पर दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। इसके बाद पीड़ित ने यूपी-112 पर सूचना दी।

पीड़ित का आरोप है कि मौके से जाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रफीक अहमद ने कोतवाली पुलिस से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

Spread the love

Check Also

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक।

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक। …