Breaking News

एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर कैंडल और दीया सजावट प्रतियोगिता आयोजित।

एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर कैंडल और दीया सजावट प्रतियोगिता आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए कैंडल एवं दीया डेकोरेशन गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

गतिविधि के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से मोमबत्तियों को सुंदर रूप दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए दीपावली के उत्सव को और भी खास बना दिया।

इस गतिविधि में कक्षा दो के आयुष भदौरिया, अक्षय, आरुषि पाठक, रमन, प्रतीक यादव, सृष्टि सिंह, नित्या चौहान, तान्या, संस्कृति, अन्नव पाराशरी, शौर्य, श्रद्धा, गौरी, ज्योतिका, वरुण, चिराग, हर्ष यादव, तनु, भक्ति यादव, वैभव, पार्थ, आसिका, गौरव, जयंत, राधिका एवं देवांश ने प्रतिभाग किया।

वहीं कक्षा तीन से आराध्या सिंह, अन्या, अंशुमान शंखधार, अंश सरीन, आरोही शर्मा, आर्यन यादव, अवंतिका यादव, अवंतिका, अक्षत शर्मा, अक्षत चौहान, आरुष चौहान, दिव्यांशु अग्रवाल, देवांश सक्सेना, काव्या यादव, नैतिक, निशा, प्राची, राधिका, राघव एवं वान्या चौहान ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं श्वेता शर्मा, मेघा सक्सेना, सिम्मी, स्वाति सक्सेना, विनिता, सुंदरी रस्तोगी, दिव्या चौहान, नीलोफर, अर्चना रस्तोगी, रीता वार्ष्णेय, नीलम मिश्रा एवं गौरी सिंह का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा एवं निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

Spread the love

Check Also

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक।

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक। …