Breaking News

सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम सख्त, बोले- गड़बड़ी मिली तो एफआईआर कराकर भेजूंगा जेल।

सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम सख्त, बोले- गड़बड़ी मिली तो एफआईआर कराकर भेजूंगा जेल।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एमएनजाई जलालनगर में निर्माणाधीन सीसी रोड और इमली चौराहा से कचहरी तक बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान जलालनगर में सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और निर्माण कार्य में मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सड़क की लंबाई, चौड़ाई और स्ट्रेंथ की जांच कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराकर जिम्मेदारों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा डीएम ने इमली चौराहा से कचहरी तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ ऊंचा कराने के निर्देश दिए। वहीं, कचहरी तिराहे से ओवरब्रिज तक जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया …