Breaking News

बदायूं में दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग।

बदायूं में दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग।

बदायूं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 3 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा। वहीं 4 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से ककराला रोड स्थित बीआईएमटी परिसर बदायूं में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों की 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसके साथ ही निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने वाली कंपनियां भी शामिल होंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा।

रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे संबंधित स्थल पर पहुंच सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूरी तरह निःशुल्क है।

 

 

Spread the love

Check Also

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध।

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध। बदायूं। रबी सीजन 2026-27 …