Breaking News

राज्यपाल के दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

राज्यपाल के दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के 3 नवंबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीडीओ उत्कृष्ट द्विवेदी और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल तथा रिलायंस पावर प्लांट स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें।

 

 

Spread the love

Check Also

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध।

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध। बदायूं। रबी सीजन 2026-27 …