Breaking News

खेत से काटे गए दो लाख के यूकेलिप्टस, 50 हजार में बेचने का आरोप; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

तीसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में लकड़ी उठवाने का दावा, पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की कही बात।

सहसवान (बदायूं)। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम मुड़सान में खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को कथित तौर पर बिना अनुमति काटकर सस्ते दामों में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमरपाल पुत्र दरियाव सिंह ने गांव के छोटे लाल सिंह, बब्लू आदि पर करीब दो लाख रुपये कीमत के पेड़ों को कटवाकर महज 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के मुताबिक, 28 तारीख की रात करीब दो बजे उनके खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को कटवा दिया गया। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल यूपी-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी को वहीं रुकवा दिया था।

अमरपाल का कहना है कि उन्होंने इस मामले में थाना मुजरिया में भी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बावजूद तीसरे दिन यानी 30 तारीख को दोपहर करीब 12 बजे उनकी जानकारी के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में लकड़ी दूसरे पक्ष को उठवा दी गई और ठेकेदार को सौंप दी गई।

पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन्होंने स्वयं यूपी-112 पर फोन कर घटना की सूचना दी थी और पुलिस ने लकड़ी को मौके पर रुकवा दिया था, तो फिर उनकी शिकायत का निस्तारण किए बिना लकड़ी दूसरे पक्ष को कैसे उठाने दी गई।

पीड़ित ने मामले की शिकायत बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित अन्य उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि उच्चाधिकारी शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में जल निगम चला रहा सड़क पुनर्स्थापना अभियान, क्षतिग्रस्त सड़कों की सूचना देने की अपील।

बदायूं में जल निगम चला रहा सड़क पुनर्स्थापना अभियान, क्षतिग्रस्त सड़कों की सूचना देने की …