Breaking News

जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने बताए वैज्ञानिक तरीके।

कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन, प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर।

बदायूं। उत्तर प्रदेश डायवर्सिफाइड एग्रीकल्चर सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपीडास्प) के अंतर्गत संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री अभिमन्यु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मेले में किसानों को जैविक खेती के महत्व, लाभ और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया।

गोष्ठी में जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प डॉ. विवेक कुमार गौरव ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक किया। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसलों में पोषक तत्वों के प्रबंधन की जानकारी दी। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान बताए गए।

सहायक विकास अधिकारी (कृषि), उझानी मनोज गुप्ता ने जैविक तरीकों से दीमक और फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने पोषक तत्व प्रबंधन और मृदा जनित रोगों के नियंत्रण की जानकारी दी। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र उझानी के डॉ. सौहार्द दुबे ने जैविक खेती में बीज एवं पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया।

डॉ. रौशन सिंह ने पशुओं के रखरखाव, उनमें होने वाले रोगों तथा उनकी रोकथाम और नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को खेती में वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिमन्यु प्रताप सिंह ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए जैविक खेती करने वाले किसानों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. मनोज गुप्ता, वीटीएम उझानी, पीपीएस उझानी, प्रमाणीकरण संस्था के अवधेश कुमार एवं पुनीत कुमार शर्मा सहित सभी क्षेत्रीय एलआरपी और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बहेड़ी के 82 फुटा रोड पर गांजे की कथित बिक्री को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील, आरोपों की पुष्टि …