Breaking News

एसडीएम प्रियंका गोयल ने किया बूथों का औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश।

पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने पर दिया जोर।

आई एम खान 

बिसौली। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बूथों पर व्यवस्थाओं और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित रजिस्टर, फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 तथा बीएलओ की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज अपात्र नामों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे और मतदाता सूची त्रुटिरहित बनी रहे, इसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम दर्ज नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो नियमानुसार आवेदन कर उसे ठीक कराएं।

इस दौरान सुपरवाइजर संदीप कुमार, बीएलओ राधेश्याम भारती, यासमीन, रश्मि और अंजू रानी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

न्यायालय की हवालात से बंदी फरार, आठ पुलिसकर्मी निलंबित।

फरार बंदी समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें। …