Breaking News

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 94 से अधिक लोगों की हुई जांच।

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 94 से अधिक लोगों की हुई जांच।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के दबतोरी रोड स्थित नंदन क्लिनिक पर निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में श्री राममूर्ति स्मारक अस्पताल के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने आधुनिक मशीनों की सहायता से 94 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों में मोतियाबिंद सहित आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उन्हें चिह्नित किया गया है। ऐसे मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में मोतियाबिंद की समस्या आम है, लेकिन समय पर जांच और उचित उपचार से आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से आंखों की जांच कराने की अपील भी की।

शिविर में डॉ. सुधा सिंह, सौरभ वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, नीशू वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार सिंह, सत्यपाल, अभय पाराशरी, आदित्य और दीपक सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

न्यायालय की हवालात से बंदी फरार, आठ पुलिसकर्मी निलंबित।

फरार बंदी समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें। …