Breaking News

न्यायालय की हवालात से बंदी फरार, आठ पुलिसकर्मी निलंबित।

फरार बंदी समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। जिला न्यायालय परिसर की हवालात से बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार बंदी सचिन समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बंदी की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को जिला कारागार से सुभाषनगर निवासी सचिन पुत्र चंद्रभान को पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बंदियों की गिनती की गई तो सचिन हवालात में नहीं मिला। उसके गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। इसके बाद न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

इस मामले में न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 528/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार बंदी की तलाश के लिए सर्विलांस, एसओजी, कोतवाली और सुभाषनगर पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर बंदी का पता लगाने में जुटी हैं।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि फरार बंदी की तलाश की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- आशुतोष शिवम् सीओ फर्स्ट

Spread the love

Check Also

वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल।

वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल। प्रधान संपादक, रवि कुमार …