Breaking News

शाहजहांपुर में बिजली बकायेदारों पर शिकंजा, डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली।

शाहजहांपुर में बिजली बकायेदारों पर शिकंजा, डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिले में बिजली विभाग की ओर से बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हलचल मची हुई है।

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने संवाददाता मुबारक अली से बातचीत में बताया कि जिले भर में बिजली बिलों के बकायेदारों से वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान समय से करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि निर्धारित समय पर मीटर रिचार्ज कराना सुनिश्चित करें। समय पर रिचार्ज नहीं होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो सकती है। इसलिए उपभोक्ता अपने मीटर के बैलेंस पर नजर रखें और समय रहते रिचार्ज कराएं।

नए बिजली कनेक्शन के संबंध में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 15 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने नए कनेक्शन के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अपील की।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और स्मार्ट मीटर को नियमित रूप से रिचार्ज कराने की अपील की है।

 

 

Spread the love

Check Also

भैंस-पड़िया चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

बहेड़ी पुलिस ने भोजीपुरा के कमुआ मसरूका गांव में दी दबिश, चोरी के दोनों पशु …