Breaking News

वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल।

वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूं। सहसवान-बिसौली मार्ग पर ग्राम सुल्तानपुर के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहसवान कोतवाली क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर ग्राम सुल्तानपुर के पास वैगनआर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आकाश (25 वर्ष), सनोज (55 वर्ष) और मंजू (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बिसौली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर सहसवान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान सनोज की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

बरेली में घर के अंदर तैयार कर रहे थे हेरोइन, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार।

आलमपुर कोट में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त दबिश, 4.515 किलो निर्मित व अर्धनिर्मित मादक …