Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल, अधिकारियों पर लगाए आरोप।

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के पास भाजपा का बस्ता लगाए जाने पर हंगामा, डीएम से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान मनोहर भूषण इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र के पास भाजपा का बस्ता लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए और अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कराने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। वहां भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बस्तों की स्थिति को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई। सपा नेताओं का आरोप था कि भाजपा का बस्ता मतदान केंद्र से करीब 50 मीटर की दूरी पर लगाया गया था, जबकि उनके अनुसार निर्धारित दूरी 200 मीटर होनी चाहिए। इसी मुद्दे पर उनकी अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई।

सपा नेताओं ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह के सामने अपनी शिकायत रखते हुए आरोप लगाया कि मतदान के दौरान नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने और मतदान पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में सपा नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मतदान केंद्र से बस्ते की वास्तविक दूरी और निर्धारित नियमों के पालन को लेकर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है। शिकायत की जांच और प्रशासन की प्रतिक्रिया के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बाइट :- शिव प्रताप यादव (समाजवादी पार्टी नेता पूर्व एमएलसी प्रत्याशी )

बाइट :- शमीम खा सुलतानी ( महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी)

 

Spread the love

Check Also

रसोई में जोरदार धमाका, महिला गंभीर घायल; दिल्ली रेफर।

गैस रिसाव की आशंका, मकान के दरवाजे और शीशे क्षतिग्रस्त; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य। …