Breaking News

समरेर व दातागंज में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह शनिवार को।

समरेर व दातागंज में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह शनिवार को।

बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार, 24 अक्टूबर को जिले में दो स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुल 305 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर राजकीय आईटीआई समरेर में सुबह सात बजे से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां 160 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। वहीं, उसावां स्थित स्वर्गीय रामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में 145 जोड़ों के विवाह की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन के अनुसार, समरेर में करीब 3,500 और दातागंज में लगभग 3,000 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन की ओर से आयोजन की तैयारियां की गई हैं।

Spread the love

Check Also

सील पटाखा गोदाम की दोबारा जांच, स्टॉक सत्यापन के बाद फिर लगाई सील।

उझानी-बिल्सी मार्ग पर प्रशासनिक टीम की कार्रवाई, कारोबारी की मौजूदगी में की गई आतिशबाजी के …