Breaking News

बिसौली में क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन, परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया विजयदशमी पर्व।

बिसौली में क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन, परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया विजयदशमी पर्व।

आई एम खान 

बिसौली। अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व के अवसर पर क्षत्रिय समाज की ओर से शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार को मोहल्ला ठाकुरान स्थित ठा. रामवीर सिंह के पैतृक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन कर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान श्रीराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। शस्त्र पूजन में समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधि-विधान के साथ पारंपरिक तरीके से शस्त्रों का पूजन किया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र का समन्वय समाज और राष्ट्र की रक्षा का मूल मंत्र है। विजयदशमी का पर्व हमें अपनी प्राचीन परंपराओं, मर्यादा और कर्तव्यबोध से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में राजीव कुमार सिंह, एडवोकेट सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के मुकेश कुमार सिंह, हरिओम सिंह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, आशीष कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, भोला सिंह, हरकेश सिंह, संत कुमार सिंह, वंश गोर, आदित्य प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, दुर्विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुमित सिंह, पंकज सिंह, श्रीओम सिंह, शुभम सिंह, पीयूष कुमार सिंह, विजयवीर सिंह, आयांश, अनमोल, कृष्ण पाल सिंह, माधव सिंह, सूरज सिंह, नीरज सिंह, पहलाद सिंह और अमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो लापता बच्चे सकुशल बरामद।

गंजडुंडवारा पुलिस ने कुछ ही घंटों में तलाश कर परिजनों को सौंपा। कासगंज। थाना गंजडुंडवारा …