Breaking News

बदायूँ में कल आएगी समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की 4 सदस्यीय टीम, तैयारियों पर होगी बैठक।

बदायूँ में कल आएगी समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की 4 सदस्यीय टीम, तैयारियों पर होगी बैठक।

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की चार सदस्यीय टीम बुधवार (23 सितंबर) को जनपद बदायूँ के दौरे पर आ रही है। आयोग की टीम दोपहर 1:00 बजे बदायूँ पहुंचेगी, जहां वह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करेगी।

जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों और सर्वे रिपोर्ट पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे से 5:00 बजे तक जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग की वास्तविक स्थिति, आरक्षण और संबंधित प्रशासनिक तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक संपन्न होने के बाद शाम 5:30 बजे आयोग की टीम बदायूँ से जनपद बरेली के लिए रवाना हो जाएगी।

आयोग की इस उच्चस्तरीय टीम में अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह के साथ सदस्य के रूप में पूर्व डीजे श्री बृजेश कुमार, पूर्व एडीजे श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा, पूर्व आईएएस डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और पूर्व आईएएस श्री एसपी सिंह शामिल रहेंगे। आयोग के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से गुहार।

मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से …