Breaking News

शाहजहांपुर: नशे में धुत होकर ई-रिक्शा चला रहा था चालक, यातायात पुलिस ने सीज कर पुलिस लाइन में कराया खड़ा।

नशे में धुत होकर ई-रिक्शा चला रहा था चालक, यातायात पुलिस ने सीज कर पुलिस लाइन में कराया खड़ा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शहर में सवारियों की जान जोखिम में डालकर नशे की हालत में ई-रिक्शा चला रहे एक चालक के खिलाफ यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने ई-रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया है।

घटना जीआईसी तिराहे की है, जहां ड्यूटी पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल मोनी देवी ने एक ई-रिक्शा चालक को अत्यधिक नशे की हालत में सवारियों से अभद्रता करते हुए देखा। खतरे की आशंका को देखते हुए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना यातायात प्रभारी को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे ने चालक को रोककर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की। जांच में चालक के खून में एल्कोहल की मात्रा 550 एमजी/100 एमएल से अधिक पाई गई, जो कि तय मानक से अत्यधिक ज्यादा थी।

यातायात पुलिस ने तत्काल ई-रिक्शा को सीज कर दिया। इस दौरान पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे में धुत चालकों के वाहनों में यात्रा न करें और ऐसा कोई भी मामला सामने आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …