Breaking News

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी।

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर (ASP City) देवेंद्र कुमार ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट व शारीरिक अनुशासन को परखा।

निरीक्षण के बाद एएसपी नगर ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम व संतुलित जीवनशैली अपनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र का भी जायजा लिया और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों को गंभीरता से सीखने व अनुशासित रहने की हिदायत दी।

परेड के उपरांत एएसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव, रिकॉर्ड्स को समय पर अपडेट करने और परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक (RI) सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …