Breaking News

शाहजहांपुर: परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल: आपसी सहमति के बाद साथ रहने को राजी हुए दो दंपति।

परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल: आपसी सहमति के बाद साथ रहने को राजी हुए दो दंपति।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। सुनवाई के दौरान कुल 28 मामलों को विचार-विमर्श के लिए रखा गया, जिनमें से दो मामलों में परामर्शदाताओं की मध्यस्थता से सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।

परामर्श केंद्र की टीम ने रोजा और कांट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग दंपतियों के बीच जारी गिले-शिकवे और आपसी मतभेदों को बातचीत के जरिए दूर कराया। दोनों पक्षों को परिवार का महत्व समझाते हुए उनके बीच सहमति बनाई गई, जिसके बाद दोनों जोड़े खुशी-खुशी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। केंद्र से दोनों दंपतियों को सकुशल विदा किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र/महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, तथा महिला आरक्षी निशा, रश्मि चौधरी, नेहा चौहान, मौनिका कुमारी, पिंकी और शीतल चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …