Breaking News

शाहजहांपुर: राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य का डीएम ने लिया जायजा, समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य का डीएम ने लिया जायजा, समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं और कॉलेज परिसर में चल रही निर्माण प्रगति को देखा और अधिकारियों से गुणवत्ता व कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली।

कॉलेज भवन के कायाकल्प और सुंदरीकरण के लिए कुल 235.61 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत रिपेयरिंग, रेनोवेशन, सिविल वर्क, नया मुख्य गेट, सीसी रोड और इलेक्ट्रिकल कार्यों का निर्माण कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार तय समयसीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से छात्र-छात्राओं को एक बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर और कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …