Breaking News

शाहजहांपुर में शर्मनाक करतूत: जलती चिता पर मांस पकाने का आरोप, एक गिरफ्तार, दो फरार।

शाहजहांपुर में शर्मनाक करतूत: जलती चिता पर मांस पकाने का आरोप, एक गिरफ्तार, दो फरार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव स्थित श्मशान घाट से एक बेहद संवेदनशील और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जलती हुई चिता पर मांस पकाने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वीरपाल के पिता का अंतिम संस्कार गांव के बाहर श्मशान घाट पर किया गया था। रविवार शाम जब वीरपाल श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्होंने वहां तीन लोगों को जलती चिता के पास बर्तन रखकर कथित तौर पर मांस पकाते हुए देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र ने स्वीकार किया कि वे लोग वहां बैठकर शराब पी रहे थे और चिता की सुलगती आग देखकर उस पर मांस पकाने लगे।

पुवायां थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार चल रहे दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …