Breaking News

बिसौली में बिजली विभाग का हंटर: मॉर्निंग रेड में 45 कनेक्शन कटे, ₹3 लाख की वसूली।

बिसौली में बिजली विभाग का हंटर: मॉर्निंग रेड में 45 कनेक्शन कटे, ₹3 लाख की वसूली।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। विद्युत निगम की प्रवर्तन और चेकिंग टीमों ने सोमवार सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बिसौली क्षेत्र में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिल नहीं चुकाने वाले 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए, जबकि 65 लोगों से मौके पर ₹3 लाख का राजस्व जमा कराया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बकायेदारों और बिजली चोरों में खलबली मच गई है।

एसडीओ विकास राजपूत के नेतृत्व में विभाग की टीमों ने सुबह सब-स्टेशन क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 135 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें से 45 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 65 उपभोक्ताओं ने मौके पर आंशिक भुगतान के रूप में ₹3,00,000 जमा किए।

एसडीओ विकास राजपूत ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी और लाइन लॉस को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए यह अभियान आगे भी बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों पर बिजली बिल बकाया है, वे तुरंत भुगतान कर कनेक्शन कटने या वैधानिक कार्रवाई से बचें।

विभाग के अनुसार, चेकिंग अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोस्टरवार तरीके से लगातार जारी रहेंगे। इस सख्त कार्रवाई से ईमानदार उपभोक्ताओं में राहत है, जबकि डिफॉल्टर्स में बिल जमा करने की होड़ मच गई है।

Spread the love

Check Also

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड और सीबीगंज डिपो का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला पुरस्कार।

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड और सीबीगंज डिपो का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट …