Breaking News

शाहजहांपुर: ई-रिक्शा पर गिरा जर्जर बिजली का पोल, चालक घायल।

व्यस्त मार्ग पर मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने उठाए विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर के व्यस्त घंटाघर-स्टेशन मार्ग पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेलीफोन एक्सचेंज के पास अचानक एक जर्जर विद्युत पोल ई-रिक्शा के ऊपर जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि पोल की चपेट में अन्य राहगीर नहीं आए।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। घायल चालक की पहचान ग्राम चिनौर निवासी चंद शाह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक यातायात विनय कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पोल को हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जर्जर विद्युत पोलों के रखरखाव को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि संबंधित पोल लंबे समय से खराब स्थिति में था। यदि समय रहते इसकी मरम्मत अथवा बदलने की कार्रवाई की जाती तो हादसे को टाला जा सकता था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस मार्ग पर हादसा हुआ वह काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में पोल गिरने से किसी राहगीर या अन्य वाहन की चपेट में आने पर हादसा और गंभीर हो सकता था।

स्थानीय पार्षद लाल पुजारी को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस और विद्युत विभाग को सूचना दी। इसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे और घायल चालक की मदद करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में सहयोग किया।

Spread the love

Check Also

बिसौली: सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। आई एम खान  बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के …