Breaking News

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शुभारंभ, दिलाई गई शपथ।

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शुभारंभ, दिलाई गई शपथ।

आई एम खान 

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के तहत आशीर्वाद और सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने ‘सेवा संकल्प शपथ’ भी ली। कार्यक्रम का कुशल संचालन एनएसएस छात्रा इकाई प्रभारी डॉ. मंजूषा ने किया।

इस अवसर पर छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मदन मोहन वार्ष्णेय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। वहीं, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल रस्तोगी ने विकसित और विकासशील देशों के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार खुलकर रखे। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ, शिक्षणेतर कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

लखीमपुर खीरी: नियो हॉस्पिटल के डॉ. मुनीफ खान ने किया नए प्राइवेट क्लीनिक का शुभारंभ, चिकित्सकों का हुआ सम्मान।

लखीमपुर खीरी: नियो हॉस्पिटल के डॉ. मुनीफ खान ने किया नए प्राइवेट क्लीनिक का शुभारंभ, …