Breaking News

पटियाली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में NDRF टीम ने छात्राओं को दिए आपदा प्रबंधन के गुर।

पटियाली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में NDRF टीम ने छात्राओं को दिए आपदा प्रबंधन के गुर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

पटियाली, कासगंज। 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), गाजियाबाद की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्कूल सेफ्टी एवं आपदा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। सहायक उप निरीक्षक सत्यवान शर्मा के नेतृत्व में पहुंची एनडीआरएफ टीम ने विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और त्वरित बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान टीम ने छात्राओं को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय अपनाई जाने वाली ‘ड्रॉप-कवर-होल्ड’ तकनीक, सुरक्षित निकास मार्ग, अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक उपचार के जरूरी उपायों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए सीपीआर (CPR), बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) तथा गले में कुछ अटकने (Choking) की स्थिति में ‘हाइमलिच मैन्युवर तकनीक’ (Heimlich Manoeuvre Technique) का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ टीम ने छात्राओं को आकाशीय बिजली से सुरक्षा के तरीकों के साथ-साथ मौसम की पूर्व चेतावनी और अलर्ट प्राप्त करने के लिए ‘सचेत ऐप’ और ‘दामिनी ऐप’ की उपयोगिता की भी जानकारी दी।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस उपयोगी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण से छात्राओं में किसी भी आपदा के समय सूझबूझ और सुरक्षित निर्णय लेने का आत्मविश्वास मजबूत होता है। अंत में एनडीआरएफ टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे सतर्कता और जागरूकता के इस संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाएं।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …