Breaking News

शाहजहांपुर: ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प 2026’ को लेकर नगर निगम में हुई अहम बैठक।

शाहजहांपुर: ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प 2026’ को लेकर नगर निगम में हुई अहम बैठक।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा” एवं “सेवा संकल्प 2026” की कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने की।

बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी रखने और चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर एक नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। जनभागीदारी के माध्यम से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर स्वरूप दिया जा सकता है, जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस बैठक में पार्षदगण, सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई नायक सहित नगर निगम के तमाम प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …