Breaking News

उझानी: ए० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एआई पर वाद-विवाद।

उझानी: ए० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एआई पर वाद-विवाद।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

उझानी, बदायूं: ए० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी भाषा के महत्व और विश्व स्तर पर उसके प्रसार के उल्लेख के साथ हुआ।

कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने कविता वाचन, भूमिका निर्वहन और भाषण से हिंदी प्रेम दर्शाया। कक्षा 4 ने कविता व भूमिका निर्वहन, कक्षा 5 ने कहानी वाचन, कक्षा 6 ने कबीरदास व रहीम के नीतिपरक दोहे, कक्षा 7 ने संस्कृत श्लोक और कक्षा 8 ने संस्मरण व रेखाचित्र प्रस्तुत किए। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने हिंदी के विभिन्न भेदों पर प्रभावी प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा 10 ने ए.आई. विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में तर्क रखे। कक्षा 11 ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक और कक्षा 12 की छात्रा ने ‘सफलता के कदम’ पर विचार रखे। यह आयोजन हिंदी शिक्षक-शिक्षिकाओं शीतल मिश्रा, संगीता सिंह, रेणुका वार्ष्णेय, भावना अग्रवाल, उषा खरे, अंशु वर्मा, नविता गुप्ता, इला सक्सेना, धीरज गुप्ता और अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में हुआ।

चेयरमैन व पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर पालिका परिषद उझानी की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा और हिंदी परिवार उपस्थित रहा। निदेशक ने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया, वहीं प्रधानाचार्य ने हिंदी को देश को जोड़ने वाली भाषा बताया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …