Breaking News

श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर दोहा-चौपाई प्रतियोगिता, निदेशक ने मातृभाषा की गरिमा पर दिया जोर।

श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर दोहा-चौपाई प्रतियोगिता, निदेशक ने मातृभाषा की गरिमा पर दिया जोर।

आई एम खान 

बिसौली: श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, गौरव, उपयोगिता और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव पर लेख प्रस्तुत किए।

कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के मध्य ध्रुव, गंगा, प्रह्लाद एवं यमुना हाउस से रौनक, अंकित, अंशिका, प्रियम, पायल, शगुन, मान्या तथा महिमा ने दोहा एवं चौपाई सदन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने कबीर, रहीम के दोहों और रामायण की चौपाइयों (विशेषकर सुंदरकांड) का सस्वर वाचन किया। कार्यक्रम हिंदी प्राध्यापक भास्कर मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। प्रार्थना सभा में भी हिंदी की भूमिका से परिचित कराया गया।

डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी के महत्व के बावजूद मातृभाषा हिंदी की गरिमा और शब्द-संपदा को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि हिंदी संस्कृति, संवेदना और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। प्राचार्या मीनू एल बतरा ने भाव व संदर्भ के अनुसार बदलते शब्दों के उदाहरण से हिंदी की विशेषता समझाई।

इस अवसर पर एम. पी. सिंह, श्वेता शर्मा, सईदा, शिल्पी गर्ग, स्वाति अग्रवाल, गायत्री मिश्रा, गुंजन, रोमा, कविता, पिंकी वार्ष्णेय, पूनम, सागर गुप्ता, सविता, प्रशांत, निशांत, चेतना, पूजा और सपन गुप्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …