Breaking News

बदायूं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.300 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

बदायूं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.300 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के तहत 11 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस ने फरान उर्फ पप्पू (निवासी खाकरोवान गली, मोहल्ला खंडसारी, थाना कोतवाली) और हर्ष (निवासी मीरा सराय क्वार्टर नंबर 5, थाना सिविल लाइंस) को दबोचा। बरामदगी के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खलबली मची है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक: सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने युवाओं को दिए सक्रियता के निर्देश।

बदायूं में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक: सहसवान …