Breaking News

एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली में एनडीआरएफ का स्कूल सेफ्टी अभियान: छात्रों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के गुर।

एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली में एनडीआरएफ का स्कूल सेफ्टी अभियान: छात्रों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के गुर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनपद कासगंज में जिला प्रशासन के सहयोग से आठवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पटियाली के प्रतिष्ठित एसबीआर इंटर कॉलेज में एक विशेष स्कूल सेफ्टी एवं आपदा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम कमांडर निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आपात स्थितियों से निपटने और बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। छात्रों को ‘ड्रॉप, कवर एंड होल्ड’ (Drop-Cover-Hold) तकनीक, सुरक्षित निकासी के रास्ते और अग्नि सुरक्षा के उपायों का लाइव अभ्यास कराया गया। टीम ने जोर दिया कि आपदा के वक्त घबराने के बजाय संयम और सतर्कता से काम लेना चाहिए, और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही दूसरों की मदद करनी चाहिए।

छात्रों को संकट के समय लोगों की जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, किसी व्यक्ति के गले में कुछ फंस जाने यानी चोकिंग (Choking) की स्थिति से निपटने के लिए ‘हेइमलिच मानूवर तकनीक’ (Heimlich Manoeuvre Technique) का विस्तार से प्रदर्शन किया गया और बच्चों से इसका अभ्यास भी करवाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान वज्रपात (आकाशीय बिजली) और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तौर-तरीके भी बताए गए। एनडीआरएफ टीम ने छात्र-छात्राओं को ‘सचेत ऐप’ और ‘दामिनी ऐप’ की उपयोगिता समझाई, जिनकी मदद से खराब मौसम और आकाशीय बिजली गिरने की सटीक चेतावनी समय रहते मिल जाती है, जिससे बड़ा नुकसान टल सकता है।

विद्यालय के प्रबंधन और शिक्षकों ने एनडीआरएफ की इस पहल की भूरी-भरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और …