Breaking News

बदायूं: ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू।

‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू।

बदायूँ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 10 वर्ष और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 15 वर्ष—यानी कुल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य चलाया जाएगा।

इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बदायूँ के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, मंडलायुक्त शंभू कुमार, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला और अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य प्रमुख अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाए, जिसके तहत शाम 07 बजे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और अन्य स्थानीय कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस पूरे अभियान में सभी विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, नगरीय निकायों के अध्यक्षों, सदस्यों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिनमें सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां जनप्रतिनिधि सीधे जनता से संवाद स्थापित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे जनपद के प्रभारी मंत्री से समय लेकर तैयारियों को लेकर एक बैठक अवश्य आयोजित करें।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

  यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। …