Breaking News

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

बदायूँ: बरेली मंडल के मंडलायुक्त शंभू कुमार ने जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चन्द्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज के ग्राम भुण्डी का दौरा कर स्थानीय लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्राम रहपुरा और कदम नगला में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में बाढ़ की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नदी आबादी वाले क्षेत्रों से दूर है। कुछ स्थानों पर कटान की जो समस्या उत्पन्न हुई थी, उस पर बाढ़ खंड द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाल लिया गया है। उन्होंने प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत अभियानों की विस्तृत जानकारी ली।

दौरे के दौरान उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का सुचारू वितरण किया जा रहा है। आमजन की सुविधा के लिए बाढ़ चौकियों और बाढ़ शरणालयों को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। इसके अलावा, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पशुपालन विभाग भी मवेशियों की देखभाल के लिए मुस्तैदी से काम कर रहा है।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यदि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आती है, तो उसका प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निस्तारण किया जाए। स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी जरूरतों की जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

  यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। …