Breaking News

कासगंज: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

 

यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के पटियाली क्षेत्र में यूजीसी के विरोध को लेकर सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूजीसी के प्रावधानों को लेकर देश भर में सवर्ण समाज के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जनपद कासगंज के कस्बा पटियाली में रेलवे रोड स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पटियाली तक रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और यूजीसी रोल बैक की मांग की।

अपनी मांगों के समर्थन में सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार पटियाली को प्रेषित किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी जैसे प्रावधानों को वापस लिया जाए और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए जाने की मांग की।

बाइट- अमन चौहान।

Spread the love

Check Also

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का …