Breaking News

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की तहसील मासिक पंचायत, आवारा गोवंश और खराब सड़कों पर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की तहसील मासिक पंचायत, आवारा गोवंश और खराब सड़कों पर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद बदायूं की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत तहसील परिसर बिसौली में रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस पंचायत का संचालन युवा जिलाध्यक्ष रामलखन सिंह यादव एडवोकेट ने किया, जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

पंचायत में क्षेत्र के किसानों की मुख्य समस्याओं को रेखांकित करते हुए बताया गया कि पूरी तहसील और जिले में आवारा गोवंश के द्वारा किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट की जा रही हैं, और इसके साथ ही बरसात के कारण भी किसानों की फसलों को काफी क्षति हुई है। गौशालाओं के नाम पर अवैध रूप से धनराशि निकाले जाने के बावजूद वहां मौजूद मवेशियों को पर्याप्त मात्रा में चारा नहीं मिल पा रहा है, जिससे आए दिन गायों की मौत हो रही है।

आवागमन की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि गांव गुलड़िया से पृथ्वीपुर को जाने वाला रास्ता काफी खराब है, जिसमें आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गांव निजरा से बिसौली को जाने वाला कच्चा रास्ता इतना खराब है कि वहां से पैदल चलना भी मुश्किल है और किसान अपने खेतों तक वाहन नहीं ले जा पा रहे हैं। इसके अलावा साहनपुर सुजानपुर से बिसौली जाने वाली पक्की सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो जाने के कारण स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और किसान अपना अनाज लेकर सही से मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राम पैगा भीकमपुर में सरकारी गूल पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है।

इन तमाम समस्याओं को लेकर एक सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार बिसौली को प्रेषित किया गया और संबंधित विभागों से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सभी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी और विशाल किसान महापंचायत कर घेराव करेगी।

इस पंचायत में जिला महासचिव रतिराम यादव, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र, जिला सचिव जयपाल, ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर महेशपाल, ब्लॉक महासचिव प्रेमपाल सिंह, जिला सचिव जयपाल सिंह, प्रधान रामदास, बाबूराम यादव, ओमपाल, चंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, संजीव, लाखन, बलबीर, राजपाल, शिशुपाल, प्रमोद ठाकुर, सुखपाल सिंह, बीरेन्द्र सागर, बाबा सोनपाल, मदनपाल, रामदास, बाबूराम, सुल्तान, दरियाय और राजाराम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश।

25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी …