Breaking News

बदायूं: कचहरी उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की शुरुआत।

कचहरी उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की शुरुआत।

बदायूँ। विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र कचहरी पर क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर लिया गया है। बुधवार को यहाँ स्थापित नए 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया। इस उपकेंद्र पर पहले 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था, जिसे अब बढ़ाकर दोगुना यानी 10 एमवीए कर दिया गया है।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बढ़ती बिजली की मांग के अनुसार तंत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। क्षमता वृद्धि होने से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति मजबूत होगी और बढ़ते लोड को आसानी से संभाला जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम की मांग को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुचारू और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने के साथ ओवरलोडिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

विधायक ने इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता श्री विकास सदमा, उपखंड अधिकारी श्री अरविंद कुमार, अवर अभियंता श्री रमेश समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस क्षमता वृद्धि से कचहरी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और भविष्य की मांग को पूरा करने में आसानी होगी।

Spread the love

Check Also

बदायूं: 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश।

25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी …