Breaking News

उघैती में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम।

उघैती में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम।

उघैती (बदायूं): थाना क्षेत्र के कस्बा उघैती में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह दुर्घटना कस्बे में आढ़त के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरवारा निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र कर्मसिंह किसी बात को लेकर नशे की हालत में सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (संख्या: यूपी 38 टी 4286) की चपेट में आ गया। ट्रक की जोरदार टक्कर से जितेन्द्र गंभीर रूप से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल जितेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रुदायन भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी, और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की मनहूस खबर जैसे ही उसके पैतृक गांव बरवारा पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के परिजनों को बंधाया ढांढस, सौंपा दो लाख का चेक।

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के …