Breaking News

महिला थाना शाहजहांपुर: पति-पत्नी के बीच चला आ रहा पारिवारिक विवाद समाप्त, आपसी सहमति से हुआ समझौता।

महिला थाना शाहजहांपुर: पति-पत्नी के बीच चला आ रहा पारिवारिक विवाद समाप्त, आपसी सहमति से हुआ समझौता।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जनपद के महिला थाने में पारिवारिक कलह और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुलझाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला थाने में पारिवारिक विवाद से जुड़ी कुल 4 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस की सार्थक समझाइश और दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद एक दंपती ने गिले-शिकवे भुलाकर एक बार फिर साथ रहने का फैसला किया।

जानकारी के मुताबिक, महिला का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के कुछ समय बीतने के बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। पत्नी की ओर से ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामला महिला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर लंबी काउंसलिंग की।

थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से दोनों पक्षों को पारिवारिक जीवन के महत्व और आपसी तालमेल पर समझाया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम निकला। दोनों पक्षों ने पुरानी बातों को छोड़कर आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दंपती को राजी-खुशी महिला थाने से सकुशल विदा किया।

इस सुलह-समझौते की प्रक्रिया के दौरान प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री, महिला उपनिरीक्षक सुषमा देवी और महिला कांस्टेबल निशा सिंह समेत अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के परिजनों को बंधाया ढांढस, सौंपा दो लाख का चेक।

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के …