Breaking News

बिल्सी: सिरतौल में प्राचीन जाहरवीर मेले का शानदार आगाज, शारदेंदु पाठक ने काटा फीता।

सिरतौल में प्राचीन जाहरवीर मेले का शानदार आगाज, शारदेंदु पाठक ने काटा फीता।

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी तहसील क्षेत्र के सिरतौल गांव में सोमवार शाम पारंपरिक जाहरवीर मेले का पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर शारदेंदु पाठक ने कहा कि प्राचीन मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, धार्मिक विरासत और सामाजिक सद्भाव के मजबूत स्तंभ हैं। ग्रामीण अंचल में पीढ़ियों से चली आ रही मेलों की यह परंपरा लोगों को आपसी भाईचारे और प्रेम के सूत्र में बांधती है। ऐसे आयोजनों से पूरा क्षेत्र एक मंच पर जुटता है, साथ ही नाटकों और पारंपरिक ढोला गायन के माध्यम से देश के वीर महापुरुषों के इतिहास और उनकी गौरवगाथाओं से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

मेले के श्रीगणेश के साथ ही मेला परिसर में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। बच्चों और महिलाओं ने दुकानों पर पहुंचकर जमकर खरीदारी की और लजीज व्यंजनों के साथ झूलों का भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान मेला आयोजक गेंदनलाल गुप्ता, पवन उपाध्याय, तिलकेश गुप्ता, कुंवरपाल शाक्य, श्याम पाल, गिरीश शाक्य, सर्वेश उपाध्याय और योगेश गुप्ता समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के परिजनों को बंधाया ढांढस, सौंपा दो लाख का चेक।

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के …