Breaking News

बदायूं: अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर इनामी भाई गिरफ्तार, एसटीएफ और बदायूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर इनामी भाई गिरफ्तार, एसटीएफ और बदायूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

बदायूं: अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को एसटीएफ (STF) नोएडा यूनिट और कोतवाली बदायूं पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी के शिकार हुए लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य पुत्र नारायण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कटरा चांद खां, बरेली के रहने वाले हैं। दोनों शातिर अपराधियों पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बरेली रेंज की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

जांच में सामने आया है कि इन दोनों भाइयों ने बदायूं में कंपनी का फर्जी दफ्तर खोलकर स्थानीय निवेशकों को अधिक मुनाफे का झांसा दिया और उनसे करोड़ों रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद निवेशकों की रकम लेकर वे फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली बदायूं में धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा, बरेली के बारादरी थाने में भी नगर निगम की एक महिला कर्मचारी द्वारा इनके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया था।

7 सितंबर को की गई इस संयुक्त छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके द्वारा ठगी गई रकम तथा अन्य संपत्तियों का ब्योरा खंगालते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ पर हुई विचार गोष्ठी।

दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ …