Breaking News

बदायूं के तीन विद्यालयों में हुआ ‘स्कूल सेफ्टी ऑडिट’, तकनीकी टीम ने परखी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं।

बदायूं के तीन विद्यालयों में हुआ ‘स्कूल सेफ्टी ऑडिट’, तकनीकी टीम ने परखी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं।

बदायूं: शासन के निर्देशों के क्रम में जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षा को पुख्ता करने के लिए ‘स्कूल सेफ्टी ऑडिट कार्यक्रम’ तेजी से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज जनपद के तीन प्रमुख विद्यालयों में तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर व्यापक सुरक्षा निरीक्षण किया और भवनों की भौतिक स्थिति, अग्निशमन तंत्र व आपदा प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट स्कूल सोथा में सेफ्टी ऑडिट टीम के मुख्य तकनीकी विशेषज्ञों ने पूरे परिसर का सघन मुआयना किया। इस विशेष टीम में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ षटवदन कुमार, फायर सेफ्टी विशेषज्ञ मोहम्मद तफ़ज़ील और स्ट्रक्चरल इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह शामिल रहे। विशेषज्ञों ने कक्षा-कक्षों की मजबूती, विद्युत वायरिंग की स्थिति, आपातकालीन निकास मार्गों और संभावित जोखिमों की गहनता से पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट एमआईएस/आईटी विशेषज्ञ ईसार अली और डीपीएम अमर सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मज़हर अहमद तथा समस्त स्टाफ ने ऑडिट टीम को सभी आवश्यक दस्तावेज व जानकारियां उपलब्ध कराते हुए पूरी तरह सहयोग किया।

नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचल के दो अन्य विद्यालयों—बिसौली क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल रतनपुर और वजीरगंज क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल गोठा में भी सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। ग्रामीण विद्यालयों में टीम के सदस्य आकाश कुमार, निलोफर और शमशुल ने तय मानकों के आधार पर सुरक्षा रिपोर्ट तैयार की है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे सेफ्टी ऑडिट टीम को पूरी पारदर्शिता के साथ सही सूचनाएं उपलब्ध कराएं ताकि बच्चों को एक सुरक्षित, बाल-सुलभ और आपदा-मुक्त शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …