Breaking News

बदायूं: दर्दनाक सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा, सरकार से की मुआवजे की मांग।

दर्दनाक सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा, सरकार से की मुआवजे की मांग।

बदायूँ: बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बदायूं के श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पूर्व मंत्री आबिद रजा ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। वे मंगलवार को कादरगंज और उझानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अल्लापुर चमारी, चेतू नगला और निजामपुर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस हादसे में इन गांवों के कुल 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी और उनके समर्थकों की पूरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं और वे हर संभव कदम पर उनके साथ खड़े हैं।

दौरे के दौरान पूर्व मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मार्गों पर एंबुलेंस की मुस्तैद सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मौके पर तत्काल चिकित्सा सेवा मिल जाती, तो शायद कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ प्रमुख रूप से विनोद यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव लालू यादव, राजवीर यादव, विजय यादव, अनिल यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, मास्टर कल्याण यादव, मनीष यादव, देवेंद्र यादव, कृष्ण पाल यादव, शिवराज यादव और भगवान सिंह यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …